देहरादून
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के आवाहन पर आज देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड से सचिवालय कूच किया गया। प्रीतम सिंह के कूच में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जहां एक और संगठन के लोग प्रीतम के इस कूच में नदारद दिखे, वहीं प्रीतम के आवाहन पर कांग्रेस के अधिकतर विधायक पूर्व विधायक इसमें शामिल हुए। प्रीतम सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे।
दरअसल प्रीतम सिंह ने जब सचिवालय कूच का आवाहन किया था, तब से संगठन इस वजह से नाराज चल रहा है कि,, इसकी जानकारी उन्होंने संगठन और प्रदेश अध्यक्ष को नहीं दी। यही वजह रही कि संगठन के लोग प्रीतम सिंह की इस आवाहन में शामिल नहीं हुए। लेकिन फिर भी प्रीतम सिंह विधायक, पूर्व विधायक, नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ जुटाने में कामयाब हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई बड़े नेताओं ने इस कूच से दूरी बनाए रखी।
भारी संख्या में प्रीतम सिंह के साथ सचिवालय कूच करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही पुलिस की भारी सुरक्षा को चकमा देकर प्रीतम सिंह और कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर सचिवालय के करीब भी पहुंच गए।
बिगड़ते माहौल और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस में प्रीतम सिंह सहित कई विधायकों को भी हिरासत में ले लिया। संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के बिना भारी संख्या में इस कूच को प्रीतम सिंह के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही