
देहरादून
PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई। भेंट के दौरान नन्हीं बालिकाओं तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों द्वारा एसएसपी देहरादून की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित बालिकाओ से वार्ता कर उनकी पढाई तथा रूचियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी सभी बहनों को भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उनसे सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ जनपद पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।
भेंट के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी सभी बहनों द्वारा महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए दून पुलिस को धन्यवाद दिया।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री, कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश