देहरादून
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज द्वितीय चरण के प्रचार हेतु गुजरात रवाना हो गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार हेतु मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण से लौटने के पश्चात गुजरात रवाना हो गये।
उक्त जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में विजय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसी के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 22 से 24 नवंबर तक लुणावाडा (छोटी काशी) विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करने के साथ-साथ भाजपा के पक्ष में प्रचार अभियान मे भाग लेंगे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही