दिल्ली
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की| इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता हुई| उपराष्ट्रपति ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड विधानसभा के सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार में चर्चा की| उन्होंने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी|

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही