चमोली
खबर चमोली जिले की गोपेश्वर मुख्यालय की है जहां नगर के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। छात्रा ने शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी तब गोपेश्वर थाने में पोक्सो के तहत मामला दर्ज हुआ है।शिक्षक ने छात्रा को अश्लील मेसेज भी भेजे हैं ।
बताया गया कि आरोपित शिक्षक कुछ समय से छात्रा को स्कूल में ही परेशान कर रहा था।
। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाईल पर अश्लील मेसेज भी भेजे हैं। बताया गया कि किशोरी को आरोपी शिक्षक बहाने से एक पार्क के पास ले गया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान किशोरी ने विरोध कर स्वजनों को सूचना देकर शिक्षक की करतूत बतायी , मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षकके खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया है। पपुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की मामले में कार्यवाही करते हुते पोक्सो में मामला दर्ज करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश कब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शिक्षक ट्यूशन सेंटर भी चलाता है ।घटना की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुते पुलिस सतर्कता बनाये हुये है ।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही