नई दिल्ली
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की, विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा के विषय में लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर विस्तृत में चर्चा वार्ता की|केंद्रीय मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण सहित कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र में चिड़िया घर व रेस्क्यू सेंटर को बनाए जाने को लेकर भी विस्तृत रुप से बातचीत की| बता दें की गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों को राज्य के भीतर सीधे आपस में जोड़ने वाली कंडी रोड (रामनगर-कालागढ़-चिल्लरखाल- लालढांग) के लालढांग-चिल्लरखाल हिस्से का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट के बाद ही शुरू होना है जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न स्तरों पर इस मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए प्रयासरत है| विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से अपनी इस भेंट के दौरान लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए पैरवी की| केंद्रीय मंत्री ने भी सभी विषयों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया|

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही