नई दिल्ली में शनिवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को स्कॉच ग्रुप द्वारा राज्य में श्रम उपकर संग्रह प्रबधन प्रणाली के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उत्तराखंड के श्रम आयुक्त एवं सचिव, उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, प्रकाश चंद दुमका द्वारा आईटी विशेषज्ञ दुर्गा चमोली के साथ प्राप्त किया गया।
दुमका ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग दर्शन में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रम उपकर संग्रह प्रबधन प्रणाली पोर्टल डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट मानक के रूप में उभरा है। इसकी सफलता के चलते इसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के अन्य राज्यों में भी लागू करने के लिए अपनाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को मिले इस सम्मान को श्रमिक सुधारों एवं श्रम प्रबंधन के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का भी सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मैनुअल प्रणाली से एक पारदर्शी, जवाबदेह और दक्ष डिजिटल प्रणाली की ओर हुए उल्लेखनीय परिवर्तन को दर्शाती है, जो सुशासन और तकनीकी उन्नति के प्रति सशक्त प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही