
दिल्ली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न स्थानों पर रोड शो एवं जनसभाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा।
शनिवार को चुनाव प्रचार अभियान में *मयूर विहार फेस 1, (वार्ड नंबर 191) में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा देवी के पक्ष में जनसभा* को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार मैं जा रहा हूं लेकिन जिस तरीके का माहौल दिख रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक ओर राष्ट्रवाद को मानने वाले लोग खड़े हैं जो अंत्योदय के सिद्धांत काम करते हुए समाज के आखिरी छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने की भावना से काम करते हैं। वहीं दूसरी ओर झूठ-फरेब के आधार पर जनता को गुमराह कर सरकार बनाने वाले लोग चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें तय करना है कि आने वाले समय में उनके बच्चों का भविष्य किस दिशा में जाएगा। यह चुनाव दिल्ली की युवा पीढ़ी के सुनहरे भविष्य की तक़दीर तय करेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को *मयूर विहार फेस 2 में (वार्ड नंबर 196) से भाजपा प्रत्याशी बिपिन बिहारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए रोड शो किया।*
मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भारी जनसैलाब दिल्ली की सड़कों पर दिखा। इस दौरान उत्तराखंड समाज के लोगों ने पहाड़ के पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी बिपिन बिहारी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
*उत्तराखंड में नहीं खुला AAP का खाता- धामी*
इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने *विनोद नगर (वार्ड नंबर 198) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा* कि जो आम आदमी पार्टी दिल्ली में बड़ी-बड़ी बातें कर रही है उसे उत्तराखंड की जनता ने विधानसभा चुनावों में आईना दिखाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपना खाता तक नहीं खोल पाई और अधिकांश सीटों पर उनके प्रत्याशियों की जमानत ज़फ़्त हो गई। मुख्यमंत्री ने विनोद नगर में उत्तराखंडी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लगभग हर परिवार से लोग भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन जवानों के परिजन यह जानते हैं क्या वर्ष 2014 से पहले सेना कैसे काम करती थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मनोबल के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज सीमा पार से कोई गोली आती है तो उसका जवाब गोलों से दिया जाता है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही