देहरादून

*उत्कर्ष योग समिति ने देहरादून के बनिया वाला क्षेत्र की खराब सड़क को अपने सदस्यों के साथ मिलकर स्वयं श्रमदान के माध्यम से चलने योग्य बनाया।*
*शासन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र की खराब सड़क बनी परेशानी का सबक*
*खराब सड़क से क्षेत्र वासियों को आवाजाही में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था ।*
आज दिनांक ०४/११/२४ उत्कर्ष योग समिति द्वारा सोसाइटी रोड बनिया वला से शांति कॉलोनी तक जाने वाली सड़क को रिपेयर किया । प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यहां पैदल चलने वालो एवं वाहन चलाने वालो काफी परेशानी हो रही थी और दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता था| उत्कर्ष योग समिति के प्रमुख डॉक्टर सत्येंद्र सिंह के आह्वान पर योग साधकों ने श्रमदान किया

अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष योग समिति पिछले १८ वर्षो से निरंतर निशुल्क योग ऑनलाइन ऑफलाइन प्रातः ६ बजे से ७:३० सिखाते है एवं जनचेतना जागृत करने का कार्य किया जाता है| इस अवसर पर समिति प्रमुख के अलावा मीडिया प्रभारी दिवाकर नैथानी,संयोजक भूपेंदर ,गम बहादुर,देवेंदर भंडारी ,वरिष्ठ साधिका संतोषी,संगीता बिष्ट,पवित्री भट्ट एवम् नन्हे साधक नैतिक,प्रतिक ने इस कार्य में श्रमदान किया।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद