उत्तरकाशी
उत्तरकाशी शहर क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिले के माही डांडा स्थित ITBP गेट के पास गुलदार ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया है, गुलदार और कुत्ते के बीच हुई जोरदार संघर्ष के बाद गुलदार कुत्ते को करीब 250 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगों में रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, वन विभाग को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई है, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की भी मांग की है।
कुत्ते को गुलदार ने अपने जबड़ों में जकड़ दिया है कुत्ता काफी समय तक बचने का संघर्ष करता हुआ दिख रहा है, जब कुत्ते को गुलदार ने दांतों में ठीक से जकड़ लिया उसके बाद कुत्ते को गुलदार आसानी से लेकर चला गया।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक