बागेश्वर उत्तराखंड

*प्रदेश के युवा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवरात्रि के अवसर पर घोषणा के तहत विधानसभा बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।*
इस अवसर पर विधायक बागेश्वर श्रीमती पावर्ती दास ने जनपद के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व घोषणा के पूर्ण होने पर कहा तीनों पवित्र स्थानों के सौन्दर्यकरण होने से भक्तजनों को ओर सुविधाएं मिलेंगी व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक बागेश्वर स्व0 चंदन राम दास जी के द्वारा कराई गई घोषणाओं व अधूरे कार्यो को मुख्यमंत्री जी के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा।।
घोषणा के पूर्ण होने पर श्री रघुवीर दफौटी जी, खड़क दफौटी जी, हेम बिष्ट जी, जिला पंचायत सदस्य मदन राम जी, पंकज दफौटी जी, नूतन साह जी, जीवंती कांडपाल जी, हरीश सोनी जी, भुवन कांडपाल, नवीन रावल जी सहित कई लोगो ने मा0 मुख्यमंत्री जी व विधायक जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।।

More Stories
प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच जागरूकता और सेवा की पेश की मिसाल, सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति किया जागरूक
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर