देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें वाहन संख्या UK 08 BB 4151 के चालक द्वारा अपने वाहन से बाहर लटककर वाहन को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहा था।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे वाहन चालक के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे, जिस पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही वाहन संख्या UK 08 BB 4151के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज दिनांक- 21/09/2026 को उक्त वाहन के चालक को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित वाहन को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।
*विवरण व्यक्ति :-*
पारस पुत्र अनूप निवासी 17 भैरव अखाड़ा, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 23 वर्ष।
*विवरण सीज़ वाहन*
स्विफ्ट वाहन संख्या UK 08 BB 4151

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम
गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा पर प्रवेश करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार