देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए जनपद बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हवलदार गजेंद्र सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद जवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद के सिंहपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।

More Stories
सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ट्रेकिंग रूट पर पहाडियों एवं जंगलों के बीच फंसे युवको के लिये मददगार बनी दून पुलिस, 10 युवक ट्रेकिंग के दौरान रात्रि में रास्ता भटककर फंस गये थे जंगल में, युवकों का सकुशल रेस्क्यू कर निकाला बाहर
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाले गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, परीक्षा पर चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौति नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है–मुख्यमंत्री