नई दिल्ली
उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह ने नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों तथा आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर श्री डी.के.शिवकुमार से विस्तृत चर्चा की। राजीव महर्षि ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की।
दोनों ने डी.के. शिवकुमार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत पूरे देश के लिए आस्था का केंद्र है और उनके आगमन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।
भेंट के दौरान राजीव महर्षि ने डी.के. शिवकुमार से उत्तराखंड आने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस संगठन को मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ उत्तराखंड कांग्रेस को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता प्राप्त होगी।
डी.के. शिवकुमार ने उत्तराखंड के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए चारधाम यात्रा के निमंत्रण के लिए आभार जताया तथा भविष्य में उत्तराखंड आने की सकारात्मक इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के तहत पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा की समीक्षा की