कौलागढ़ बाजावाला में एफ,आर,आई, प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,तानाशाही का लगाया आरोप

देहरादून

एक तरफ पूरा देहरादून शहर नववर्ष मना रहा है वहीं दूसरी ओर ठंडे मौसम में स्थानीय लोग धरने पर बैठे हैं। दरअसल कौलागढ़ बाजावाला में स्थानीय लोगों ने FRI प्रशासन द्वारा 9 नंबर गेट से आवाजाही बंद कर देने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक 1765 में ब्रिटिश सरकार द्वारा आवाजाही के लिए रास्ता दिया गया था। तत्कालीन प्रशासन ने एग्रीमेंट कर दैनिक गतिविधियों के लिए व्यवस्ता बनाई थी। सैकडों साल से चली आ रही व्यवस्था पर FRI प्रशासन द्वारा की गई इस हरकत पर स्थानीय लोगों ने तानाशाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि FRI प्रशासन द्वारा 9 नंबर गेट बंद कर देने के बाद से उन्हें   आवाजाही में परेशानी हो रही है। आज के विरोध प्रदर्शन में धीरज बिष्ट सहित तमाम स्थानीय लोग शामिल थे।

Share