देहरादून

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने दी सुमन सिंह को बधाई कैन्ट विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभा आयोजित की गई। जिसमें नवनियुक्त महानगर अध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमती सुमन सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया।

आज वार्ड 44 पटेल नगर कैन्ट विधानसभा में क्षेत्रवसियो ने एक जनसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक सुश्री काजल सूद थी। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कैन्ट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर थी। श्रीमती कपूर जी ने सम्बोधन करते हुए नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुमन सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चलायी जा रही है। जिससे महिलाओं को लाभ और सामाजिक स्थिति मे सुधार होगा।
इस अवसर पर नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह जी के कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूँ। और जो जिम्मेदारी मुझे दी गयी है मैं पूर्ण रूप उसका निर्वाहन कर भाजपा की नीतियों को मध्यनजर रखते हुए कार्य करने के साथ साथ महिलाओं को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा योजना की जानकारी महिलाओं तक पहुंचा कर उनका लाभ महिलाओं को दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। सभा का संचालन श्री विशाल विरला जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुण्डीर, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर मे पार्षद सुश्री डोली मोहन मंडल महामंत्री अजय सिंह एवं मनोज काम्बोज, राज डिमरी, संजू गुप्ता, बबली चौहान, रवि राठौर, जगमोहन, गोविंद मोहन एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थी।


More Stories
सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ट्रेकिंग रूट पर पहाडियों एवं जंगलों के बीच फंसे युवको के लिये मददगार बनी दून पुलिस, 10 युवक ट्रेकिंग के दौरान रात्रि में रास्ता भटककर फंस गये थे जंगल में, युवकों का सकुशल रेस्क्यू कर निकाला बाहर
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाले गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, परीक्षा पर चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौति नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है–मुख्यमंत्री