देहरादून

*दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करती नेहा जोशी*

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने नई दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की।
नेहा ने सीएम रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं तथा चार धाम यात्रा हेतु उत्तराखंड आने का न्यौता भी दिया।
गौरतलब है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी निवास करते हैं, जिनकी भाजपा की प्रचंड जीत में निर्णायक भूमिका रही है।
युवा नेत्री नेहा ने मुख्यमंत्री से इन प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।
इस अवसर पर उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना भी उपस्थित रही।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद