देहरादून
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही बुधवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान उन्होने विशेषकर पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
आज सुबह से ही राजधानी देहरादून में भी छाए काले बादल।
रिमझिम बरसात जारी,बरसात के अलर्ट पर पुलिस प्रशासन सतर्क। सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड़ में रहने के निर्देश, SDRF की टीमें भी बनाए हुए है नजर, कही भी जलभराव अत्यधिक बरसात से होने वाली घटनाओं पर क्विक रिसपॉन्स को तैयार।।

More Stories
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक