देहरादून: लॉक डाउन के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने थोड़ी राहत दी है। नगर निगम क्षेत्र में आज से किताबों और पंखे की दुकानों को खोलने की दी है। साथ ही सशर्त उद्योगों को खोलने की भी अनुमति दी।हालांकि, सभी दुकानों के खुलने का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही होगा।
देहरादून जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में निर्धारित मानक संचालित गतिविधियों के अनुरूप कंटेनमेंट जॉन को छोड़कर नगर निगम देहरादून के अंतर्गत ऐसी फैक्ट्रियां चालू होंगी, जिनके श्रमिक और स्टाफ उसी क्षेत्र में निवासरत होंगे। साथ ही जहां फैक्ट्री अवस्थित है इस कार्य के लिए पास के लिए जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक को अधिकृत किया गया है।
वहीं शैक्षणिक पुस्तकों की दुकानें और बिजली पंखों की दुकानें अन्य दुकानों की भांति ही सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग, कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय
जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एम.ओ.यू पर किये गये हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति