पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में उनके सुपुत्र अमित कपूर ने गरीब जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर प्रदान की, गरीब कन्या के विवाह में भी की मदद

अमित कपूर,भाजपा नेता

देहरादून

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित कपूर द्वारा अपनी संस्था के माध्यम से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में एक गरीब जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर प्रदान की गई। अमित कपूर ने बताया कि कैंट विधानसभा के गोविंदगढ़ वार्ड में पार्षद श्रीमती महेंद्र कौर के माध्यम से उन्हें सूचना मिली की उनके वार्ड में एक बुजुर्ग महिला ऐसी है जो चलने से असहाय है तथा उसके पास पैसे नहीं है जिससे वह इस प्रकार व्हीलचेयर खरीद सके जिसके कारण वह अपनी जिंदगी बंद कमरे में गुजार रही है। उन्होंने बताया अगर इस प्रकार की मदद उस महिला को हो जाती है तो हम उसकी जीवन सुधार में मदद मिलेगी।

वही संस्था की और से अमित कपूर ने एक गरीब कन्या के विवाह हेतु राशन आदि समान देकर सहयोग भी किया।

 

Share