हरिद्वार
20.5 वर्ष विभाग की शानदार सेवा देने वाले राजा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई में सम्मिलित हुए जिले के पुलिस मुखिया
*”राजा” हमारी घोड़ा पुलिस लाइन का महत्वपूर्ण घोड़ा था। जिसके जाने का हम सभी को दु:ख है :: एसएसपी”*
वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग का अंग बने “राजा” का 20.5 वर्ष की सेवा उपरांत लंबी बीमारी के बाद आज 24 वर्ष की आयु में देहांत हो गया।
हरिद्वार के पिछले दो महाकुंभ, दो अर्ध कुंभ एवं इस दौरान के सभी महत्वपूर्ण स्नानों में राजा द्वारा बेहतरीन सेवा दी गई। इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में भी अपनी सेवा दे चुके “राजा” विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। राजा की मृत्यु की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा की अंतिम विदाई समारोह में सम्मिलित हुए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त