
देहरादून
आम जनमानस को असुविधा से बचाने तथा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में *कोतवाली नगर क्षेत्र के पलटन बाजार, सीएनआई चौक, तहसील चौक , डिस्पेंसरी रोड, इना मुल्ला बिल्डिंग, राजा रोड, धामावाला, घण्टाघर* में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते 60 से अधिक दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 40 ठेलियों, 35 रिंग, 30 बैनर बोर्ड, 22 स्टूल मेज को जब्त किया गया।


More Stories
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश