देहरादून
दिनांक – 07/06/2026 को वादी राजीव तोमर सचिव श्री शिव मन्दिर समिति (रजि) दुर्गा एन्कलेव सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने थाना रायपुर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि श्री दुर्गा एन्कलेव सहस्त्रधारा रोड स्थित श्री शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा मूर्तियां व अन्य सामान चोरी व क्षतिग्रस्त कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासोें के परिणाम स्वरूप दिनांक: 08-06-26 को सहस्त्रधारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कृष्णा थापा पुत्र बारू को घटना में चोरी किये गये माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
कृष्णा थापा पुत्र बारू पहाडी निवासी ग्राम- सभावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र – 23 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- मन्दिर से चोरी किया गया लगभग 02 लाख रूपये मूल्य का सामान
2- घटना में चोरी किये गये 13 हजार रू0 नगद
3- घटना में चोरी किये गये 02 मोबाइल फोन सैमसंग व रियल-मी कम्पनी
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 संजय रावत, चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- का0 दीपक कुमार
3- का0 विनोद कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक