देहरादून
आज दिनांक: 20-08-24 को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट में भर्ती एक व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय की पी0आर0ओ0शाखा में नियुक्त कां0 130 ना0पु0 शाहनवाज द्वारा तत्काल हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट जाकर स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए उपाचाराधीन व्यक्ति की सहायता की गई । आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी 75 बार रक्तदान कर चुके हैं। उपचाराधीन व्यक्ति के परिवारजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति