शराब तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:

*1- थाना रायवाला*

*02 पेटी देसी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक: 30-09-26 को रायवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वैदिक नगर अण्डर पास के निकट वुड्स होटल की तरफ से एक बिना नम्बर की संदिग्ध स्कूटी पर एक अभियुक्त चन्दर साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी को 51 टेट्रा पैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब के साथ तथा मोतीचूर फ्लाईओवर नीचे वन विभाग चौकी के पास से 01 अभियुक्त शंकर साहनी पुत्र नीरज साहनी को 52 टेट्रा पैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली रायवाला में आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

01: चन्दर साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी मायाकुण्ड झुग्गी बस्ती ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 34 वर्ष

*बरामदगी:-* 51 टेट्रा पैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब

02: शंकर साहनी पुत्र नीरज साहनी निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र- 23 वर्ष

*बरामदगी:-*

01: 52 टेट्रा पैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब
02: शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कूटी

*02: कोतवाली ऋषिकेश*

दिनांक 30/09/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तुलसी विहार कॉलोनी, श्यामपुर, ऋषिकेश से अभियुक्त दीपक पुत्र पुनीत राम को 31 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

दीपक पुत्र पुनीत राम, निवासी ग्राम जमला, थाना मोफस्सिल, जिला मोतीहारी, बिहार, उम्र- 19 वर्ष, हाल निवास: गुमानीवाला, ऋषिकेश।

*बरामदगी:-*

31 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू

Share