देहरादून
दिनाकं- 02/10/2025 को विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा थाना विकासनगर पर आकर लिखित शिकायत दर्ज करायी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को कुंजा ग्रांट निवासी जावेद नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है तथा अभियुक्त द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में तत्काल विपक्षी जावेद उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-282/2025 धारा- 137(2)/351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव अपहर्ता की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक: 03/10/2025 को मोहण्ड सहारनपुर उ0प्र0 से अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिग अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
जावेद पुत्र बदर खान निवासी कुंजा ग्रांट कुल्हाल, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली विकासनगर
02- अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी
03- का0 रजनीश
04- म0का0 आशा

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग, कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय
जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एम.ओ.यू पर किये गये हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति