*देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने लोकसभा चुनाव हेतु किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन*

देहरादून

*कैंट विधानसभा में आज कैंट विधायक सविता कपूर ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया विधिवत उद्घाटन। भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता रहे मौजूद*।

चकराता रोड रमाडा होटल के सामने किया कार्यालय का उद्घाटन

महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह हैं टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी। माला राज्य लक्ष्मी शाह की यह पारंपरिक सीट है। तीसरी बार राज्य लक्ष्मी शाह को दिया गया है अवसर।
कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कैंट विधानसभा हमेशा से आगे रही है और हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से जिताएंगे और मोदी जी के अबकी बार 400 पार वाले नारे को साकार करने का काम करेंगे।*

इस अवसर पर अमित कपूर, अतुल कपूर,मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, राजकुमार तिवारी, पुनित मित्तल, विनय गोयल,ऐ,के, महाजन, संजय गुप्ता, विक्की खन्ना, आदित्य चौहान, जोगेन्द्र पुण्डिर, हितेश चौधरी, संतोष कौठियाल,हरीश कोहली,धीरज ग्रोवर,सुमन सिंह, अभिषेक शर्मा,अजय सिंह, हिमांशु गोगीय, विनोद रावत, विकास बेनवाल , अतुल बिष्ट, संजय सिंघल।  डाक्टर ओ,पी, कुलश्रेष्ठ,डाक्टर मनवीर सिंह विधाणा, आदि प्रमुख लोग रहे मौजूद।

 

 

 

 

 

Share