पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर देशभर में गरमाई सियासत, राजधानी दून में बीजेपी ने निकाली आक्रोश रैली,पुतला फूंका

 

देहरादून

पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर देशभर में सियासत गरमा गई है, दअरसल आज राजधानी देहरादून में बीजेपी ने बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में आक्रोश रैली निकाली है आपको बता दे की बीजेपी महानगर कार्यालय से घंटाघर चौक आक्रोश रैली निकाली गई, इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बिलावल भुट्टो के मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही बिलावल भुट्टो से माफी मांगने की भी अपील की, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली निकाली गई।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की पाकिस्तान अपनी हदे पार कर रहा है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

सिद्धार्थ अग्रवाल, अध्यक्ष, महानगर, बीजेपी

बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की आतंकवाद की जननी पाकिस्तान जो दिवालिया देश है उसके विदेश मंत्री ने अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय दिया है।

सविता कपूर,विधायक

Share