खटीमा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे तो उनका एक सहज और देसी अंदाज देखने को मिला। रेलवे फाटक के पास रुककर मुख्यमंत्री ने रवि के ठेले से मूंगफली खरीदी और उसका स्वाद लिया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।
मूंगफली का स्वाद लेने के बाद जनसमस्याओं पर फोकस
रेलवे फाटक के पास रुकने के बाद मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बोले—जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए प्रशासन को जवाबदेह बनाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि” के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास जरूरतों पर भी चर्चा की और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास