देहरादून

क्लीन एंड ग्रीन समिति द्वारा लगातार दून में वृक्षारोपण किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने कार्य कर रही है समिति।

जहां एक और पूरे उत्तराखंड में हरेला पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है वही कई वर्षों से वृक्षारोपण कर रही क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस बार के मानसून सत्र का चौथा अभियान आज दिनांक 4 अगस्त 2024 दिन रविवार को क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा कंडोली गांव के कांसवाली कोठरी गांव में वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया, जहां मुख्य रूप से चम्पा,गुलमोहर, रात की रानी, सिल्वर ऑक, चमेली, बरगद, नीम, आंवला आदि के 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए। समिति द्वारा एमडीडीए का विशेष धन्यवाद भी किया गया जिनके सहयोग से वृक्षों के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए। जहां मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह (गोगी),युवा कांग्रेस नेता सुमित खन्ना,कंडोली गांव के प्रधान मुकेश कुमार,पूर्व प्रधान मेघ सिंह,समिति के प्रधान राम कपूर,अमरनाथ कुमार,राजेश बाली,शंभू शुक्ला,नितिन कुमार,जेपी किमोठी दिवाकर नैथानी,रणदीप वालिया, हर्षवर्धन जमलोकी,कार्तिक बिरला आदि समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति