देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। जो भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देता है। मकर संक्रांति का त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कर्म के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से भी जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण अंग है, जो सामाजिक समरसता, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे।

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील, बिना नक्शा स्वीकृति बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, प्राधिकरण ने दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आर. राजेश कुमार