
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवाचौथ का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।


More Stories
प्रतापनगर विधानसभा 2027: भाजपा में भजराम पंवार के नाम की चर्चा तेज, स्थानीय चेहरे के रूप में उभर रही दावेदारी
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद