देहरादून

आज दिनांक 18/6/2024 को श्री राम मंदिर समिति दीपलोक कालोनी द्वारा बढती गरमी के प्रकोप को देखते हुए मीठा पेयजल (छबिल) वितरण किया गया राम मंदिर समिति सदस्यों द्वारा प्रातः 10:00 बजे चकराता रोड स्थित सिंघल ग्रेनाइट पर एकत्र होकर
मीठा पेयजल तैयार किया एंव राम मंदिर के पंडित श्री पुरूषोत्तम डिमरी एंव समिति सदस्यों ने पूजा अर्चना कर वितरण प्रारंभ किया जोकि 2:30 बजे तक चला। आमजन को मीठा जल पिलाया गया पैदल व बसों कारों एंव दुपहिया वाहन वाले सभी लोगों को वितरण किया गया। गर्मी में ठंडा मीठा जल पीकर लोग खुश दिखाई दिये।


इसके बाद राम मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री आर,के, गुप्ता ने सभी साथियों का धन्यवाद किया साथ ही 7 जुलाई को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए जुटने की अपील भी की।
इस अवसर पर राम मंदिर समिति के अध्यक्ष आर,के, गुप्ता, सचिव अरविंद मित्तल,उत्सव मंत्री अनिल कुमार आनंद,अजय सिंघल, सिद्धार्थ सिंघल,
एस,के गांधी,राजीव गुप्ता, डी एस सैनी, प्रमोद गुप्ता,जे एस चुग, सुनील गोयल, विकास बेनवाल, आदि अन्य लोग सम्मिलित रहे।

More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति