रुद्रप्रयाग : बाबा केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली आज शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से धाम के लिए रवाना हो गई। लाकडाउन के चलते बाबा की डोली पहली बार गाडी से रवाना हुई।
बेहद सादगी में बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली आज गौरीकुंड पहुंचेगी। इसके बाद द्वितीय रात्रि प्रवास 27 अप्रैल को भीमबली मे करेगी। 28 अप्रैल को उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट आगामी 29 अप्रैल को सुबह 6:10 मिनट पर खुलेंगे।
ये भी पढ़ें: चारधाम: 29 अप्रैल को ही खुलेंगे बाबा केदार के कपाट
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में बीते 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। जिसके चलते सामाजिक दूरी के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष केदारनाथ यात्रा का संचालन सूक्ष्म रूप से किया जा रहा है। बाबा की डोली के धाम प्रस्थान के समय सीमित लोग ही शामिल हुए। वहीं कपाट खुलने के दौरान भी कुछ गिनती के लोग ही शामिल हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें: देवेंद्र चमोली ने किया ‘रामायण’ व ‘गीता’ का गढ़वाली अनुवाद
बताया जाता है कि इससे पहले वर्ष 1977 में भी बाबा की डोली को वाहन से ले जाने की बात हुई, लेकिन तब विरोध को देखते हुए डोली पैदल ही केदारनाथ धाम पहुंची।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद