देहरादून
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या” कैन्ट विधायक सविता कपूर के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा द्वारा यमुना कालोनी के ऑफिसर्स क्लब मे आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुई।जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग सुना।इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करने के साथ ही देशभर के 10 लाख बूथ और 12 हजार मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को भी संबोधित किया।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है।साथ ही यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लााखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बना है।बता दे कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के बैनर तले कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके राजनीतिक प्रयासों में नए संकल्प और शक्ति प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है।इस अवसर पर कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, अतुल कपूर,मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, महामंत्री शेखर नौटियाल, विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ऐ,के, महाजन, मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल, मंडल मंत्री हितेश चौधरी, रीता विशाल,बबलू बंसल, क्षेत्रीय मनोनीत भाजपा पार्षद संजय सिंघल, मुक्ता वर्मा, देवेंद्र बिष्ट, चंद्र सागर उनियाल,समस्त बूथों के अध्यक्ष सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
एसएसपी के निर्देशन में ड्रग्स की रोेकथाम हेतु दून पुलिस की बडी कार्यवाही, पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम ने किया निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण, रेन्डमली 17 छात्र-छात्रों का किया गया ड्रग्स किट से यूरिन टेस्ट
मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली में PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में हुए शामिल, औद्योगिक विकास और निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा—मुख्यमंत्री धामी
बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या का बना रिकॉर्ड, बुधवार को तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 14.53 लाख के पार