भाजूमो अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली रैली।

 

देहरादून
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व मे शहीद दुर्गा मल्ल मंडल मे सख्त नकल विरोधी कानून उत्तराखंड मे लाने पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की धन्यवाद बाइक रैली निकाली गयी।।


जिसमे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री माननीय गणेश जोशी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी जी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी रहे ।।
रैली को सफल बनाने के लिये शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के मंडल अध्यक्ष गौरव डंगवाल का रहा विशेष योगदान।

Share