देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी० 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.20 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आर०आर०बी० प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 46.39 लाख, जनपद अल्मोडा के अन्तर्गत पुलिस लाईन अल्मोडा में टाईप-द्वितीय के 16 एवं टाईप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण हेतु ₹ 3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार