देहरादून
भारतीय जनता जी,एम,एस,मंडल पार्टी कैंट विधानसभा द्वारा नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का स्वागत व परिचय संम्वाद कार्यक्रम यमुना कालोनी मनोरंजन सदन द्वितीय में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित एंव वंदेमातरम गीत के साथ किया गया। मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल ने स्वागत उध्बोधन दिया वही महामंत्री सुमित पाण्डे ने मंच संचालन किया।कार्यक्रम में सिद्धार्थ अग्रवाल सभी कार्यकर्ताओं से मिले।कार्यकर्ताओं ने भी अपने नये अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत।
सिद्धार्थ अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष
सविता कपूर,विधायक
सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को भाजपा की संजीवनी बताते हुए कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की देन है,सिद्धार्थ ने सभी से एकजुट होकर पार्टी को आगे बढाने पर जोर दिया । स्वर्गीय हरबंस कपूर को याद करते हुए उन्हें सभी के लिए बडे प्रेरणा स्त्रोत बताया। कैंट विधायक सविता कपूर ने युवा सिद्धार्थ अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व का भी आभार जताया साथ ही कहा कि युवा नेतृत्व पार्टी को आगे ले जाएगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल महामंत्री सुमित पाण्डे, शेखर नौटियाल, आदित्य चौहान, रतन सिंह चौहान, पार्षद अमिता सिंह, संजय सिंघल,विकास बेनवाल, मंडल मीडिया प्रभारी, जतिन कुकरेजा मंडल पदाधिकारी बूथ एंव शक्तिकेन्द्र संयोजक आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही