देहरादून

*उपनल कर्मचारी महासंघ ने विधुत विभाग के तीनों निगमों में उपनल एंव सहायता समूह के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर किया सत्याग्रह आंदोलन*
महासंघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन जैसी अहम मांगें विभाग के अधिकारियों के सामने रखीं । एकदिवसीय सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम बल्लीवाला चौक स्थित ऊर्जा भवन प्रांगण में किया गया जिसमें अलग-अलग स्थानों से उपनल एंव सहायता समूह के कर्मचारियों ने सत्याग्रह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मंच से अपने विचार रखे एंव विधुत विभाग को चेताया कि जल्द कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो महासंघ पुरे प्रदेश में प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।वहीं विभागीय उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों का मांग पत्र स्वीकार किया एंव जल्द विचार विमर्श कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।
*इस अवसर पर प्रदेश विभागीय अध्यक्ष ललित मोहन सिंह नेगी , प्रदेश विभागीय महामंत्री श्रीमती जयंती सिंह , विक्रम सिंह कण्डारी महामंत्री स्वयं सहायता समूह, राकेश शर्मा कर्मचारी अध्यक्ष हाईड्रो इम्प्लाइज युनियन, एंव विभिन्न कर्मचारी रहे उपस्थित।*

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री