देहरादून

आज दिनांक 10/10/2024 को उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन वाहन चालकों की विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें स्कूल वैन चालकों ने ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर पर अपनी राय रखी व लाल तप्पड हरिद्वार रोड पर बने ।
ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर का चालकों ने विरोध करने का फैसला किया
प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर दूर होने के कारण स्कूल वैन आवाजाही 50km लगभग बड़ जायेगी जिस कारण पूरा दिन फिटनेस कराने में बीत जायेगा, फिटनेस का समय सुबह 10बजे से श्याम 6बजे तक है, स्कूली बच्चों को घर छोड़कर दोपहर 3बजे तक स्कूल वैन चालक फ्री होते है इसके बाद फिटनेस सेंटर पहुंचने के लिए हमे 45 से 60 मिनट का समय लगेगा और यदि फिटनेस सेंटर पर पहुंचकर नंबर नहीं लगा तो पुनः दूसरे दिन आना पड़ेगा जिससे स्कूल वैन चालक पर आर्थिक बोझ भी पड़ेगा । सचिन गुप्ता ने सभी स्कूल वाहन चालकों की सहमती से संभागीय परिवहन अधिकारी,देहरादून को पत्र भेजकर मांग की है कि पूर्व की भाती गाड़ियों (स्कूल वैन) की फिटनेस आशा रोड़ी देहरादून मै ही करायी जाये जो कि व्यावहारिक भी है,यदि विभाग मांग पर उचित कार्यवाही नहीं करता है तो उत्तराखण्ड स्कूल वैन ऐसों○ विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा
इस अवसर पर गगन ढींगरा,पवन पासवान,सुमित कश्यप,विपिन जोशी,अनूप कुमार,सन्नी कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर, सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान, वित्तमंत्री बतौर सीएम का गया हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान