देहरादून
स्कूल जा रही लोक निर्माण विभाग कर्मचारी की बेटी को मनचले ने जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने इससे पहले कई बार लड़की को परेशान करने की कोशिश की। पीड़िता उसे चेहरे से पहचानती है।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी। वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहती है। उनकी लड़की पैदल घर से स्कूल जाती और वापस आती है। कहा कि बुधवार को साढ़े 12 बजे उनकी बेटी ने रोते हुए फोन किया। बताया कि बाइक सवार एक युवक उसे आए दिन परेशान करता है। घटना के दिन उसने लड़की को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और दौड़ते हुए अपने घर पहुंची। उसने घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि वह आरोपी को चेहरे से पहचान सकती है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।
More Stories
एसएसपी के निर्देशन में ड्रग्स की रोेकथाम हेतु दून पुलिस की बडी कार्यवाही, पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम ने किया निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण, रेन्डमली 17 छात्र-छात्रों का किया गया ड्रग्स किट से यूरिन टेस्ट
मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली में PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में हुए शामिल, औद्योगिक विकास और निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा—मुख्यमंत्री धामी
बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या का बना रिकॉर्ड, बुधवार को तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 14.53 लाख के पार