उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरबंस कपूर को समर्पित हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

देहरादून

उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरबंस कपूर को समर्पित हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर देहरादून में किया गया। जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था।
इस दौरान हरबंस कपूर ईलेवन वर्सेज स्पोर्ट्स कालेज के बीच बहुत ही रोमांचक मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरबंस कपूर ईलेवन ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन का लक्ष्य रखा। रोचक मुकाबले में अंतिम ओवर में बेहतरीन क्षेत्र रक्षण एंव गेंदबाजी के दम पर स्पोर्ट्स कालेज ईलेवन को हराया
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी,कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी मुख्य अतिथि के रुप में पंहुचे। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढाते हुए कुछ गेंदें खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सुबोध उनियाल,कैबिनेट मंत्री

उन्होंने कहा कपूर साहब राजनीति में जो योगदान देकर गए हैं उसे भुलाया नहीं जा सकता।वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने राजनैतिक गुरु को याद करते हुए कहा की हरबंस कपूर साहब को हम वापस तो नहीं ला सकते लेकिन उनकी स्मृतियों में जीवंत रख सकते हैं। राजनीति के साथ साथ खेल के प्रति भी रुचि रखते थे मैं ऐसै महापुरुष को नमन करता हूँ।

अमित कपूर,बीजेपी नेता

कैंट विधायक सविता कपूर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एंव पुरुषकार वितरण किया उन्होंने बताया की इस प्रकार के आयोजनो से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढेगा। भाजपा नेता अमित कपूर ने कहा कि कपूर साहब समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और राजनीति के शिखर तक पंहुचे।
एंव उनकी याद में इस प्रकार के आयोजन आगे भी करते रहेंगें।
इस अवसर पर अतुल कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भाजूमो चन्द्र सागर उनियाल, अमित पाण्डे, पार्षद समिधा गुरुंग,संतोष कौठियाल, अतुल बिष्ट, सुरज बिष्ट, विकास बेनवाल, रीता विशाल, मनोज शर्मा, बबलू बंसल,राजकुमार तीवारी,अभिषेक शर्मा,जतिन कुकरेजा, विनोद रावत,राघव, अजय सिंह, मुक्ता वर्मा, राखी यादव,अर्चना आनंद, बीना उनियाल, मीना कौशल,आदी लोग रहे मौजूद।

 

Share