भाजपा सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर कैन्ट विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

 

देहरादून

भाजपा सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कैन्ट विधानसभा द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन साधुराम जूनियर हाई स्कूल जी,एम,एस रोड पर आयोजित किया गया।
शिविर में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन, सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए कार्यक्रम में मुख्य रुप से कैन्ट विधानसभा की सम्मानित विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थित रहीं।
शिविर में 16 विभागों के अलग अलग बूथ बनाए गए जिनमें अलग अलग प्रकार के प्रमाण पत्र एंव सुविधाएं क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराई गई। जिसमें भारी संख्या में लोग अपने स्थाई प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कृषि , पशु पालन, चिकित्सा कैम्प, स्वारोजगार समबन्धित योजना कैम्प, साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के आधिकारीयों द्वारा मुद्रा लोन की जानकारी जनता को दी गई। बडी संख्या में लोगों को कार्यक्रम का लाभ मिला। जिसके लिए क्षेत्रीय जनता ने जताया क्षेत्रीय विधायक का आभार। विधायक सविता कपूर ने कहा की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में डबल ईंजन सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरे देश प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाएं चला रही है।हमारा पुरा प्रयास रहता है जनता को प्रदेश व केंद्र सरकार की हर योजना की जानकारी व लाभ मिले।
कार्यक्रम में किसना मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुण्डीर, अतुल कपूर,मंंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, श्रीमति अंजू बिष्ट,पूर्व मंंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री विजय गुप्ता, विनोद रावत ,मंंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी,अमित कुमार,ऐ.के.महाजन ,महिला मोर्चा मंंडल अध्यक्ष श्रीमति रीता विशाल, मंंडल मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल, डाक्टर संजीव उपाध्याय, सुरज बिष्ट, भाजपा पार्षद रजनी देवी, अर्चना पुण्डीर, संजय सिंघल, समिधा गुरूंग, कमलराज, ओमेंद्र भाटी, मीनाक्षी मोर्या, मीरा कठैत, सुरेंद्र कुकरेजा,अमिता सिंह,मुक्ता वर्मा, कुलदीप विनायक,नीलूसहानी,अर्चनाआन्नद, पवन डबराल, अतुल बिष्ट, सुदर्शना बिष्ट, राजेश क्षेत्री, संतोष कोठियाल, मनोज शर्मा, चन्द्र सागर उनियाल, अभिषेक शर्मा, बीना उनियाल,मनोज ठाकुर, प्रवीन खान,मीना कौशल, भगत सिंह भण्डारी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Share