देहरादून
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को और अधिक अच्छी रैंकिंग मिल सके इसके लिए भरसक प्रयास मेयर ओर निगम के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे है।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ वार्ड सुंदर दून के तहत 100 वार्डों में एक महाअभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है,जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में सप्ताह के तीन दिन साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और निगम की टीम के साथ जन जागरण अभियान के साथ कार्य किया जाता है। मेयर ने कहा कि लोगों से अनुरोध भी किया जाता है कि साफ सफाई का काम केवल निगम का ही नही बल्कि उनका भी है।इसी कड़ी में आज वार्ड 34 गोविंद गढ़ में मेयर ने निगम की टीम के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं को सुना। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने कूड़े की समस्या से मेयर को अवगत भी कराया जिस पर मेयर ने उन्हें उचित आश्वासन भी दिया।

More Stories
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
टी- स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार