देहरादून
कैंट विधानसभा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
*भारी मतों से विजयी होंगी भाजपा सांसद प्रत्याशी टिहरी लोकसभा श्रीमति महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह – कैंट विधायक सविता कपूर*
कैन्ट विधानसभा लोकसभा चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा के दोनों मंडलों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें भाजपा से टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के चुनाव नामांकन को ऐतिहासिक बनाने पर रणनीति बनाई गई। जिसमें चुनाव संयोजक कैंट विधायक सविता कपूर ने सभी कार्यकर्ताओं से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को
मजबूती प्रदान करेंगें ताकि देश में राष्ट्र निर्माण एंव बह रही विकास की अविरल धारा निरंतर बहती रहे ।
लोकसभा चुनाव प्रभारी टिहरी कैंट विधानसभा ओ०,पी० कुलश्रेष्ठ ने कहा हमारे देश में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है सदैव ही महिला मोर्चा ने कैंट विधानसभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने महिला मोर्चा से 26/3/2024 को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नामांकन एंव चुनाव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से हर कार्यक्रम में उपस्थित रहने को कहा निरंतर अनुपास्थि रहने वाले कार्यकर्ताओं के स्थान पर नये कार्यकर्ताओं को जोडा जाएगा।
इस अवसर पर लोकसभा चुनाव सह संयोजक डॉ उदय सिंह पुण्डीर, हरीश कोहली, विधानसभा विस्तारक मनवीर विधाना,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता विशाल,नीरू छीब्बर, महामंत्री महिला मोर्चा मुक्ता वर्मा,भारती वर्मा, उपाध्यक्ष बीना भाटिया, रुक्मणी पंवार, रेखा निगम, अर्चना आनंद, कविता चौहान,राखी यादव,रोमा देवी, मीरा रानी,माया थापा, लक्ष्मी थापा, मीना कौशल,पुनम माटा, लक्ष्मी असवाल,सुमन सिंह महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आदि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान