देहरादून

परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के द्वारा देहरादून में वर्षायोग की स्वीकृति मिलने से गुरु भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस शुभ अवसर पर पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एव सानिध्य में आज रविवार को प्रातः 10:00 बजे से जैन भवन(जैन धर्मशाला) गांधी रोड के मुख्य द्वार पर गुरु भक्तों द्वारा श्रीमति निर्मल जैन धर्मपत्नी श्री प्रमोद जैन एव् श्रीमति मेघा जैन धर्मपत्नी श्री रजीत जैन परिवार के सहयोग से कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन आमजन के लिए किया गया। *जैन भवन के मंत्री श्री संदीप जैन* द्वारा बताया गया की आचार्य श्री का विहार सरधना जिला मेरठ से देहरादून के लिए प्रारंभ हो चुका है एवं आचार्य श्री का भव्य मंगल प्रवेश जून माह के अंतिम सप्ताह में देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होगा। चतुर्मास के मध्य आचार्य सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में चार माह विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साहपूर्वक और भक्तिभाव से किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमोद जैन, आर.के. जैन, संदीप जैन,*मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन* प्रवीण जैन, सचिन जैन् अनुज जैन, अजित जैन, अमित जैन, बीना जैन,पूर्णिमा जैन, समता जैन, सुनैना जैन, पूजा जैन, इत्यादि उपस्थित रहे।

More Stories
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
टी- स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार