देहरादून
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश पहुंच कर थराली (चमोली) आपदा में घायल हुये लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
डॉ रावत ने बताया कि चमोली जनपद के थराली में भीषण आपदा की चपेट में आये लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार दिया जा रहा है, लेकिन आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल लोगों को राज्य सरकार ने एयर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया, जहां उनका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें प्रकाश, गिरीश चन्द्र, शम्भू, बलवंत, हेमंत तथा जसपाल सिंह शामिल है और सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।
डॉ. रावत ने आश्वस्त किया कि सभी घायलों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उनकी की देखभाल प्राथमिकता के आधार पर की जाय।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को फंदे से उतारा, बचाई जान
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग