देहरादून
दिनांक 13 अप्रैल 24 को बसंत विहार क्षेत्र में पर्ल हाइट में हुई डकैती की घटना के संबंध में थाना बसंत विहार पर मुकदमा अपराध संख्या 76/24 धारा 34/ 120 (B)/ 342 /365/ 384 /395/ 397 /411/ 506 आईपीसी पंजीकृत किया गया था, उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, घटना के मुख्य अभियुक्त कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष कुमार निवासी नियामू थाना चरथावल उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष, को पूर्व में हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में डासना जेल उत्तर प्रदेश में बंद था। पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में ठोस पैरवी करते हुए मा० न्यायालय से अभियुक्त का 02 दिवस का पीसीआर लिया गया।
पीसीआर के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त कपिल कुमार उर्फ रावण से गहनता से पूछताछ करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना से संबंधित माल एक अंगूठी, एक चैन तथा एक पेंडल (कीमत लगभग 3,10,000/=) को आरव फॉर्म से पहले सुंदरपुर, सहारनपुर से बरामद किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष कुमार निवासी नियामु, थाना चरथावल, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी माल*
1- अंगूठी- 01
2- चेन= 01
3- पेंडल =01
*( बरामद ज्वैलरी की अनुमानित कीमत 3,10,000/-)*
*पुलिस टीम*
1- व०उ०नि० दुर्गेश कोठियाल, थाना बसंत विहार देहरादून
2- उ०नि० सुनील नेगी
3- हे०का० जीवन सिंह
4- का० अनिल
More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान