देहरादून
आज दिनांक 26-04-2025 को वादी करण पुत्र विजय कुमार, निवासी दीपनगर, बाईपास नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरूकालोनी पर लिखित तहरीर दी गई कि आचार्य राजेश बडोनी नाम की फेसबुक आई०डी० पर दून अस्पताल में अवैध मजार के धवस्तीकरण की कार्यवाही की वीडियो और फोटो डाली गई थी, जिसे सौरभ ठाकुर नाम के फेसबुक युजर द्वारा शेयर किया गया था।
उक्त शेयर पोस्ट पर साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 से धर्मपुर चौक स्थित मन्दिर तथा पहलगाम में हुई घटना के सम्बंध में आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया। उक्त लिखित प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना नेहरूकालोनी पर हेट स्पीच व अन्य सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 युजर अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ऑटो चलाने का कार्य करता है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
साहिल पुत्र स्व0 रियासत अली, निवासी दीपनगर, निकट शिव मन्दिर, थाना नेहरूकालोनी, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को फंदे से उतारा, बचाई जान
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग