देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ओदशों की नाफरमानी तथा शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है। इससे लापरवाह कार्मिकों को सख्त संदेश दिया है। इस कड़े एक्शन से जहां भूचाल आ गया है वहीं लापरवाह कार्मिकों में खलबली मच गई है। कई कार्मिकों को निलम्बन का डर सताने लगा है।
दरअसल जनता दर्शन कार्यक्रम में गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को फरियाद लगाकर बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने पारित किये थे आदेश। तथा तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था, जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था तथा दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया था किन्तु अभी तक क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती नही किया गया है, तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरूस्त नही किया गया है।
उक्त प्रकरण पर डीएम ने आदेशों की नाफरमानी पर सम्बन्धित राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान